हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में धौलाना के किसानों ने भारतीय किसान मजदूर संगठन के नेतृत्व में एक पंचायत का आयोजन किया जिसमे बिजली विभाग द्वारा ट्यूबवेल पर लगाए जा रहे बिजली मीटरों का किसानों ने विरोध किया। साथ ही भूमाफियाओं द्वारा किसानों की गलत तरीके से जमीन बेचने और आवारा पशुओं से किसानों की फसलों को नुकसान जैसे कई मुद्दों को लेकर पंचायत की गई।
किसानों का आरोप है कि सरकार चुनाव के दौरान किए गए अपने वादों से पीछे हट गयी है। चुनाव के समय सरकार ने सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने का वादा किया था। अब सरकार किसानों के हित में काम नहीं कर रही है। साथ ही किसानों को रात को जाग कर आवारा पशुओं से फसल को बचाने के लिए पहरा देना पड़ रहा है। अगर सरकार जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं करती है तो भारतीय किसान मजदूर संगठन जल्द ही एक महाधरने का आयोजन करेगा।
किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि जल्द ही महान धरना धौलाना से शुरू होगा जिसकी आवाज जिला मुख्यालय तक सुनाई देगी। इस दौरान किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित राणा, प्रदेश महासचिव ब्रह्म सिंह राणा, किसान नेता, महेश तोमर आदि उपस्थित रहे।
























