👁 0 views Views
हापुड़,सीमन (ehapur news.com):जनपद हापुड के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने बिजली तार चोर गिरोह के चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से चोरी के 02 बण्डल विद्युत तार (वजन करीब एक कुन्तल) बरामद किया है।आरोपी थाना बाबूगढ़ से विद्युत तार चोरी के अभियोगों में वांछित थे।
पुलिस ने पकड़ गये बदमाशों की शिनाख्त जनपद मेरठ के गांव मुडाली के हकीकत,नईम,बाबर व आरिफ हैं।गिरफ्तार बदमाश हकीकत व आरिफ शातिर किस्म के अपराधी व चोर हैं जिनके विरूद्ध जनपद हापुड़ व मेरठ में चोरी/ विद्युत अधिनियम के करीब डेढ दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया है।
























