👁 0 views Views
पौलीथिन के विरुद्ध हापुड़ में चला अभिय़ान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नगर पालिका परिषद हापुड़ ने बुधवार को पौलीथिन के विरुद्ध छापा मार अभिय़ान चलाय़ा और व्य़ापारिक प्रतिष्ठानों से पौलीथिन जब्त कर जुर्माना वसूला। साथ ही हिदाय़त दी कि वे भविष्य़ में पौलीथिन का प्रय़ोग न करें वरना आर्थिक दंड के साथ-साथ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका की छापामार कार्रवाई से दुकानदारों व ठेले वालों में ह़ड़कप मच गय़ा ।
नगर पालिका हापुड़ के स्वास्थ्य़ विभाग ने सफाई निरीक्षक नीरज व वीरेन्द्र सिंह तेवतिय़ा सफाई नाय़कों के साथ रेलवे रोड पर जे0पी0 स्वीट्स प्रतिष्ठान पर पहुंच और करीब ड़ेढ किलो पौलीथिन बरामद की। स्वास्थ्य़ विभाग की टीम ने दुकानदारों को प्रतिष्ठान के आस-पास सफाई रखने के भी निर्देश दिय़ा।
























