👁 0 views Views
महिला सहित तीन बकरी चोर गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर पुलिस ने बकरी चोरी करने के आरोप में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो बकरी व एक स्वीफ्ट डिजायर कार बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि गत दिनों थाना कपूरपुर क्षेत्र के अंतर्गत एक स्थान से दो बकरी चोरी चली गई थी। बकरी चोरों के पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई। पुलिस ने एक सूचना पर थाना मसूरी के गांव पिपलैड़ा की बिस्मिल्ला, तथा अलीगढ़ के कासिम व मौसिम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी गई दो बकरी व घटना में प्रयुक्त स्वीफ्ट कार को बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को जेल की हवा खिला दी है।
Special Offer: Hungry Hackers दे रहे हैं 20% की छूट: 7248676869

























