VIDEO: सोमवार को भी सड़कों पर छाया भयंकर कोहरा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में कोहरे का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। दृश्यता कम होने की वजह से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क हादसे भी हुए हैं। वहीं सर्दी के प्रकोप से बचने के लिए लोग अलाव जलाकर आग का सहारा ले रहे हैं। ठिठुरन भरी सर्दी में ठंडी हवाओं के साथ-साथ कोहरे ने लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। इस दौरान बड़े-बुजुर्ग और बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। रविवार को सूर्य देव के दर्शन तो हुए लेकिन ठंडी हवाओं ने धूप को बेअसर कर दिया। शाम के वक्त ठिठुरन और ज्यादा बढ़ गई।
रविवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा। वहीं सोमवार को अनुमान है कि अधिकतम तापमान 18 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास रहेगा जिससे लोगों को ठण्ड का सामने करना पड़ेगा। बताते चलें कि ठंड का कहर अभी और बढ़ेगा। ठंड के साथ-साथ सड़कों ने भी सफेद चादर ओढ़ ली है। सोमवार की सुबह सड़कों पर भीषण कोहरा रहा जो रविवार की देर रात से ही शुरू हो गया। इस दौरान वाहनों को पार्किंग लाइट, फोग लैंप आदि का प्रयोग करना पड़ा।

 







Related Posts

सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में भव्य विदाई समारोह का आयोजन

🔊 Listen to this सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में भव्य विदाई समारोह का आयोजन हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा एएनएम, जीएनएम एवं बी.एससी. नर्सिंग के…

Read more

विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा सिखेड़ा गांव में दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में भव्य विदाई समारोह का आयोजन

सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में भव्य विदाई समारोह का आयोजन

विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज

विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज

पिलखुवा: दो गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक ही परिवार के पांच घायल

पिलखुवा: दो गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक ही परिवार के पांच घायल

सड़क हादसे के दौरान तीन वर्षीय मासूम को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

सड़क हादसे के दौरान तीन वर्षीय मासूम को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

घर में घुसकर मारपीट के मामले में पांच पर मुकदमा दर्ज

घर में घुसकर मारपीट के मामले में पांच पर मुकदमा दर्ज

हापुड़ में हर तरफ वाहनों की चैकिंग

हापुड़ में हर तरफ वाहनों की चैकिंग
error: Content is protected !!