👁 0 views Views
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): आगामी त्यौहार बकरीद, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस व कृष्णजन्माष्टमी पर्व पर विघ्न डालने वाले पुलिस की पैनी नजर से बच नहीं पाएंगे। इन पर्वों पर संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी। जनपद भर में हर थाना स्तर पर मैजिस्ट्रेटों की तैनाती की गयी है। जगह-जगह पुलिस, पीएसी व सादी वर्दी में पुलिस बल तैनात रहेगा। खुफिया तंत्र भी सक्रिय है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि गुंडागर्दी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।





















