हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में शुक्रवार को एबीवीपी का 63 वां प्रांत अधिवेशन आयोजित हुआ जहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यो की प्रदर्शनी भी लगाई गई। हापुड़ में पहली बार मेरठ प्रांत का अधिवेशन आयोजित हुआ। कार्यक्रम में ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर भी पहुंचे जिन्होंने कहा कि एबीवीपी एक ऐसी पाठशाला है जहां अनुशासन के साथ-साथ नेतृत्व करना भी सिखाया जाता है।
एबीवीपी के कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, राष्ट्रीय मंत्री गुलाम मुस्तफा आजाद, मुख्य अतिथि प्रांत प्रचारक अनिल, भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश राणा, नगर पालिका परिषद हापुड़ के चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, विनोद गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…
Read more
























