👁 1 views Views
राहगीर से पर्स लूटने वाला बदमाश दबोचा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर पुलिस ने एक राहगीर से पर्स लूटकर भाग रहे बदमाश को नागरिकों की मदद से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी लुटेरे के कब्जे से पर्स तथा दो हजार दस रुपए नकद बरामद किए है। पुलिस ने बताया कि गांव छज्जूपुर के निकट एक बदमाश ने राहगीर से पर्स छिन पर भाग खड़ा हुआ। सूचना पर पुलिस ने बदमाश का पीछा करते हुए नगारिकों की मदद से पकड़ लिया। पकड़ा गया बदमाश छज्जूपुर का सौरभ उर्फ पोला है। जिसके कब्जे से एक पर्स तथा नकदी दो हजार दस रुपए नकद व एक चाकू बरामद किया है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878






















