हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ की ग्राम प्रधान गुलबहार पत्नी हाजिर रहीस के वित्त अधिकारों को डीएम हापुड़ मेधा रूपम ने सीज कर दिया है। गांव के विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर बनी कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला लिया गया है। खंड विकास अधिकारी डॉक्टर हरित कुमार के अनुसार डीएम मेधा रूपम ने जांच रिपोर्ट के आधार पर ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकारियों को सीज कर दिया है और विकास कार्यों के लिए नई कमेटी गठित करने के आदेश दिए हैं।
आपको बता दें कि गांव वैठ में किए गए विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत मिल रही थी जिसके पश्चात टीम का गठन किया गया जिसमें जांच की और रिपोर्ट सौंपी गई। रिपोर्ट के आधार पर ग्राम प्रधान गुलबहार के वित्तीय अधिकारियों को डीएम ने सीज कर दिया है। विकास कार्यों के लिए नई कमेटी बनाने के निर्देश दिए हैं।
शुद्ध पंचायत सरसों तेल खरीदने के लिए कॉल करें: 9891851429, 9958798748


























