राजीव कंसल की मौत की सुनवाई 22 दिसम्बर को
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के टिम्बर व्यवसायी राजीव कंसल की मौत का मामला एक बार फिर गरमाना शुरु हो गया है और इस प्रकरण की सुनवाई न्यायालय कर रहा है। इस मामले में न्यायालय में 22 दिसम्बर की तिथि नियत की है।
आइए आपकों बताते हैं क्या है पूरा मामला- हापुड़ के मौहल्ला तगासराय के पूरनमल ने 9 अगस्त-2021 को थाना हापुड़ देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके बेटे राजीव कंसल ने सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। राजीव की दुकान व गोदाम मार्केट रेट से काफी कम कीमत पर अरविंद गोयल से साजिश कर जबरदस्ती अरविंद गोयल को लिखवा दी। पुलिस रिपोर्ट में योगेश दलाल, मनीष कंसल उर्फ मक्खन, हेमचंद सर्राफ, संजीव कुमार अग्रवाल को नाम दर्ज किया गया।
पुलिस ने यह मुकद्दमा धारा 306, 504, 506 के तहत दर्ज किया और पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। टिम्बर व्यवसायी राजीव कंसल की मौत का मामला सुनवाई हेतु 12 अप्रैल-22 को न्यायालय में पहुंच गया। अब न्यायालय में 22 दिसम्बर-2022 की तारीख लगी हुई है।
























