बृजघाट पर पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली से श्रद्धालु खफा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थस्थल बृजघाट पर मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर गंगा स्नान हेतु बड़ी तादाद में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर गंगा स्नान हेतु बड़ी तादाद में श्रद्धालु बृजघाट पहुंचे। ये श्रद्धालु अपने-अपने वाहनों से जनपद मेरठ, गाजियबाद, बुलंदशहर, बिजनौर, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों से आए थे। बृजघाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण यातायात अवरुद्ध हो गया।
पार्किंग के ठेकेदार के लठ्धारी कारिंदों की वसूली व अभद्रता से श्रद्दालु नाराज नजर आए और उन्होंने पार्किंग के नाम पर श्रद्धालुओ 50 रुपए प्रति वाहन वसूला गया। पार्किंग ठेकेदार ने श्रद्दालुओं को कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई।
बता दें कि पार्किंग का ठेका गाजियाबाद के पीयूष भारती के पास है जिसके विरुद्ध निर्धारित स्थानों के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर अधिक वसूली करने के आरोप में 13 जुलाई-2022 को धारा 384 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है, नतीजन ठेकेदार व उसके कारिंदों के हौसले बुलंद है।
निवेश करने या जानकारी करने के लिए कॉल करें: 7351730003, 9457625625

























