👁 0 views Views
भाजपाइयों ने बाबा साहेब को याद किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर मंगलवार को हापुड़ में भाजपाइयों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश राणा, चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, भूतपूर्व चेयरमैन मालती भारती, जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी, मनोज कर्णवाल, अमित शर्मा आदि ने मेरठ तिराहा पर स्थित डा.अम्बेडकर की प्रतिमा पर पहुंचे और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। भाजपाइयों ने बाबा साहेब अमर रहे का उद्घोष किया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपाइयों ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
























