👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की ग्राम पंचायत अल्लाहबख्शपुर में स्थित गौशाला में राजकीय पशु चिकित्सालय के डिप्टी सीवीओ रंजन सिंह ने गौशाला का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित को दिशा-निर्देश भी दिए। डिप्टी सीवीओ के साथ राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के जिला उपाध्यक्ष वंश पंडित व अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। रंजन सिंह ने इस दौरान गौशाला के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि कोई पशु बीमार होता है तो उसे अन्य से अलग रखा जाए और सभी के खाने-पीने की उचित व्यवस्था हो। बदलते मौसम के चलते पशुओं को ठंड ना लगे इसकी भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

हापुड़ में अब घर बैठे मंगवाए कुल्हड़ पिज़्ज़ा: 8979755041


























