👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बिजली विभाग ने बकायेदारों के खिलाफ कनेक्शन काटने का अभियान चलाया हुआ है। इसी क्रम में हापुड़ जनपद के विद्युत विकास खंड गढ़मुक्तेश्वर में बुधवार को बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया और कनेक्शन काटे गए। इससे बकायदारों में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। बकायदार बिजली विभाग से कनेक्शन ना काटने की मिन्नतें करते रहें। बकायदार बिजली विभाग की चेतावनी के बाद भी बकाया जमा नहीं करा रहे हैं। ऐसे में कनेक्शन काटे जा रहे हैं। गुरुवार को बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया और इस दौरान उपेड़ा, सिंभावली, सफियाबाद, दिसोरी आदि क्षेत्रों में विद्युत विभाग ने कनेक्शन काटे।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606






















