दबंगों ने जमकर बरसाए लात घूंसे, वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ दबंग छोले भटूरे का ठेला लगाने वाले को जमकर पीट रहे हैं। लात घूंसों की बरसात करते इन दबंगों की करतूत को किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया और यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वीडियो वायरल होने के पश्चात पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया जिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि मामला गांव कंनौरा का है जहां छोले भटूरे खाने के पश्चात जब ठेले वाले ने पैसे मांगे तो किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद हो गया और इस दौरान दबंग छोले भटूरे वाले पर लात-घूंसों की बरसात करने लगे। जमकर गाली-गलौज किया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।





















