👁 0 views Views
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): पुलिस द्वारा जनपद हापुड़ में अपराध की रोकथाम एवं चोरों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड नगर पुलिस ने थाने के मु0अ0सं0 990/22 धारा 380 भादवि का सफल अनावरण करते हुए 02 बदमाशों को रेल लाइन के पास से गिरफ्तार कर लिया , जिनके कब्जे से चोरी के 05 मोबाइल पुलिस ने बरामद किए है।आरोपी गांव वैट के चुन्नी व अलीनगर हापुड के अरमान हैं।पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।





























