
पिलखुवा: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव हावल में रहने वाली रुबीना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर पिलखुवा थाने पहुंचकर दहेज हत्या का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।
जनपद बुलंदशहर के ग्राम आसिफाबाद चंद्रपुरा निवासी राशिद पुत्र इकबाल ने बताया कि उसकी बहन रूबीना का निकाह 7 साल पहले गांव हावल के रहने वाले कासिम के साथ हुआ था। शादी में उस दौरान उन्होंने दहेज में करीब 17-18 लख रुपए खर्च किए थे। परिजनों का आरोप है कि दान-दहेज से ससुराल पक्ष के लोग ना खुश थे जो लगातार दहेज के ताने देते थे और रुबीना को परेशान करते। इसी बीच सूचना मिली कि बुधवार की सुबह रुबीना की मौत हो गई। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। राशिद ने पिलखुवा थाने में तहरीर देकर रुबीना के ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365





















