👁 0 views Views
गढ़-गंगा मेला स्थल हुआ वीरान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा स्नान हेतु आयोजित गढ़-गंगा का मेला विधिवत रूप से सम्पन्न होने की घोषणा जिला पंचायत हापुड़ ने कर दी है और मेला स्थल अब पूरी तरह वीरान हो गया है। श्रध्दालु मेला स्थल पर गंदगी व कूड़े के ढेर छोड़ गए है, जो जिला पंचायत के एक बड़ी चुनौती के रूप में सामने आया है।
गढ़- गंगा मेला स्थल पर जिला पंचायत हापुड़ ने यज्ञ का आयोजन किया और मेला शांति पूर्वक सम्पन्न होने पर चैयरमेन रेखा नागर, मेला मजिस्ट्रेट विवेक यादव, सीओ. स्तुति सिंह आदि ने हवन में आहुतियां डालकर गंगा मेला के समापन की घोषणा की।
शुद्ध पंचायत सरसों तेल खरीदने के लिए कॉल करें: 9891851429, 9958798748

































