चाकू से जान लेवा हमले में सब्जी विक्रेता घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ नवीन मंडी स्थल पर अवैध रुप से सब्जी का फड़ लगाने को लेकर दो सब्जी विक्रेताओं में कहासुनी हो गई और चाकू लगने से एक सब्जी विक्रेता घायल हो गया। घायल ने पुलिस रिपोर्ट में दो लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना हापुड देहात के मौहल्ला सोहनपुर सोटावली के सब्जी विक्रेता अमरनाथ व विकास उर्फ लाला नवीन मंडी स्थल पर फड़ लगा कर सब्जी बेचते है। फड़ लगने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि विकास उर्फ लाला ने अपना सहयोगी बंटी के साथ चाकू से हमला बोल दिया और चाकू लगने से अमरनाथ घायल हो गया। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर आरोपी विकास व बंटी की तलाश शुरु कर दी है।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606





























