👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ सीमा से जिला बदर एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुंडा अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक चाकू बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार थाना पिलखुवा के गांव भवापुर का गुलाब सिंह जिला बदर था, परंतु वह चोरी-छिपे ही गांव में रह रहा था। पुलिस ने एक सूचना पर भवापुर से आरोपी गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।
























