हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित दोयमी फ्लाईओवर पर चंद्र ग्रहण देखने के लिए बच्चे दूर-दूर से पहुंचे लेकिन प्रदूषण की वजह से वह साल के अंतिम ग्रहण को ना देख सके जिसके बाद सभी को मायूसी से लौटना पड़ा। भौतिक विद अजय मित्तल ने बताया कि मंगलवार को उन्होंने शाम 5:27 से लेकर 6:19 तक आंशिक चंद्रग्रहण दिखाने के लिए टेलिस्कोप की व्यवस्था की लेकिन प्रदूषण इतना ज्यादा था कि टेलीस्कोप में आंशिक चंद्रग्रहण दिखाई नहीं दिया।
इस दौरान बच्चे, महिलाएं काफी दूर दूर से आए और अपनी बारी का इंतजार करते रहे। काफी देर इंतजार करने के बाद सभी निराश होकर वापस लौट गए।
बता दे कि मंगलवार को हापुड़ की हवा सोमवार के मुकाबले अधिक प्रदूषित थी। सोमवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 125 जबकि मंगलवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 56 अंक बढ़कर 181 पर पहुंच गया। ऐसे में प्रदूषण ने चंद्रग्रहण पर ग्रहण लगा दिया।






















