👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने शनिवार को देसी शराब के 20 पव्वों के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान विवेक पुत्र राजकुमार सिंघल निवासी गांव अच्छेजा हापुड़ के रूप में हुई हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी को प्रीत विहार फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि अभियुक्त शराब बेचने के लिए जा रहा था। पुलिस ने 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





















