हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के एक गांव की रहने वाली विवाहिता के साथ उसके देवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया है। विवाहिता का आरोप है कि देवर ने उसके पति के सामने ही कपड़े फाड़ दिए। नग्नावस्था में फोटो भी खींच लिए। विवाहिता किसी तरह जान बचाकर अपने मायके पहुंची और हापुड़ देहात पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने बताया कि उसका निकाह 29 सितंबर साल 2021 को गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद के एक मोहल्ले में रहने वाले युवक से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग लगातार अतिरिक्त दहेज का दबाव बनाने लगे। मांग पूरी ना होने पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। इसी बीच देवर ने विवाहिता के कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता किसी तरह भागकर अपने मायके पहुंची जहां परिजनों को आपबीती बताई। मामले में कार्रवाई करते हुए हापुड़ देहात पुलिस ने पति नदीम, ससुर नसीमुद्दीन और आरिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























