हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की सिंभावली, बृजनाथपुर शुगर मिल का पैराई सत्र 2022-23 का शुभारंभ बुधवार को हो गया। वैदिक रीति रिवाज से मिल की एमडी गुरसिमरन कौर ने सत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर गुरसिमरन कौर के साथ-साथ अनिरुद्ध सूरी, सीईओ एस एन मिश्रा, सीजीएम करण सिंह ने चेन पर गन्ना डालकर शुभारंभ किया। इस दौरान एमपी गुरसिमरन कौर ने कहा कि शुगर मिल पर बकाया गन्ना भुगतान शीघ्र कराया जाएगा। भविष्य में नियमित भुगतान का प्रयास होगा। सिंभावली शुगर मिल ने पैराई सत्र में एक करोड़ 60 लाख कुंतल गन्ने की पेराई करने का लक्ष्य रखा है। वहीं बृजनाथपुर शुगर मिल ने गन्ना पेराई सत्र का लक्ष्य 65 लाख कुंटल और चीनी परता का लक्ष्य 10.50 निर्धारित किया है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288


























