हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ के एक बर्तन व्यापारी के प्रतिष्ठान व गोदाम पर बुधवार की दोपहर वाणिज्य कर विभाग की जीएसटी टीम की छापा मार कारवाई के विरोध में हापुड़ के कारोबारियों का गुस्सा फूट पड़ा। व्यापारियों ने जीएसटी टीम का घेराव कर जमकर नारेबाजी की और प्रतिष्ठान के बाहर एकत्र होकर धरना दिया। व्यापारी जीएसटीम के वापिस जाने की मांग कर रहे थे। जीएसटीम के डिप्टी कमीश्नर रमेश कुमार बैस की अगुवाई में 20 सदस्यीय टीम ने बधुवार की दोपहर माता मौहल्ला में कृष्णा बर्तन भंडार के प्रतिष्ठान व गढ़रोड पर स्थित गोदाम पर एक साथ छाया मारी की। टीम के सभी अफसर लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर आए थे। जीएसटी टीम की छापा मारी की खबर शहर में आग की तरह फैल गई औऱ व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर मौके पर एकत्र हो गए। व्यापारियों ने प्रदर्शन कर नारे बाजी। व्यापारी नेताओं का कहना था कि दीपावली पर्व पर टीम का आधमकना व्यापारिक हितों पर कुठाराघात सहै, जबकि अफसरों का कहना था कि टीम के पास जीएसटी चोरी के पुख्ता सबूत है। यह तथ्य जांच के बाद ही पता चलेगा कि व्यापारी द्वारा कितनी कर चोरी की गई है
पिलखुवा: घर में घुसकर मारपीट के मामले में चार पर मुकदमा
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला डबरिया में अधिवक्ता के घर में घुसकर मारपीट और गंभीर चोट पहुंचाने के मामले…
Read more
























