हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला जवाहर गंज निवासी अमित सिंहल पुत्र देवेंद्र कुमार सिंघल के साथ 80 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला जवाहर गंज निवासी अमित सिंहल का आरोप है कि बिहार के मोतिहारी निवासी विजय पुत्र राजेंद्र प्रसाद ने प्लॉट दिलाने के नाम पर 80 लाख रुपए ले लिए लेकिन आरोपी ने कोई प्लॉट नहीं दिलाया। ऐसे में पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। अमित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
SIMS CONGRATULATES 2019 BATCH STUDENTS FOR EXCELLENT RESULT, MD/MS RESULT 100% PASS


























