VIDEO: झोलाछाप के खिलाफ अभियान जारी रहेगा: सीएमओ










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में स्वास्थ्य विभाग झोलाछाप डॉक्टरों पर लगातार कार्रवाई कर रहा है। सीएमओ डॉ सुनील त्यागी का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। बता दें कि पिछले एक महीने में 20 झोलाछाप डॉक्टरों को नोटिस जारी किए गए हैं जहां संतोषजनक जवाब न मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। वहीं हाल ही में स्वास्थ्य विभाग ने गढ़मुक्तेश्वर और बहादुरगढ़ में बिना पंजीकरण के चल रहे चार अस्पताल के संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। स्वास्थ्य विभाग का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
सीएमओ डॉ सुनील त्यागी का कहना है कि शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग संबंधित चिकित्सक को नोटिस जारी करता है जहां डिग्री और रजिस्ट्रेशन न होने पर चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की जा रही है। सीएमओ ने चेतावनी दी कि झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ जनपद में अभियान जारी रहेगा। स्वास्थ्य विभाग हापुड़ ने पिछले एक महीने में 20 झोलाछापों के खिलाफ नोटिस जारी कर पांच झोलाछाप के क्लिनिको को सील किया है जबकि गढ़मुक्तेश्वर और बहादुरगढ़ में बिना पंजीकरण के चल रहे चार चिकित्सकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।








Related Posts

11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की एएनटीफ यूनिट व पिलखुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक तस्कर को छिजारसी टोल से आगे हिम्मतपुर कट…

Read more

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ विकास खंड के ग्राम पंचायत महमूदपुर में बुधवार को जल मिशन योजना के अन्तर्गत हर घर जल पहुंचाने के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड

चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड
error: Content is protected !!