हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के सर्राफा व्यापारी ने अपने कार चालक पर दस लाख रुपए की चोरी का आरोप लगाया है। व्यापारी ने मामले में मेरठ के थाना लालकुर्ती में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दरअसल मामला तीन अक्टूबर का है जब हापुड़ के सर्राफा व्यापारी लवकुश शॉपिंग करने अपने परिजनों के साथ मेरठ गए हुए थे। शॉपिंग व अन्य कार्यों के लिए गाड़ी में करीब दस लाख रुपए रखे थे। गाड़ी मेरठ के थाना लालकुर्ती क्षेत्र में खड़ी थी और चाबी चालक के पास थी जो पिछले लगभग आठ महीनों से नौकरी कर रहा था।
व्यापारी और उसके परिजन शॉपिंग करने के लिए चले गए जबकि नकदी गाड़ी में ही रखी थी। जब परिजन वापस लौटे तो देखा कि कार चालक मौके पर नहीं था जिसे फोन कर ढूंढने की कोशिश की गई लेकिन फोन स्विच ऑफ आ रहा था। ऐसे में व्यापारी ने हापुड़ से दूसरी चाबी मंगवाई और गाड़ी खोली। गाड़ी को देखकर उसके होश उड़े गए। व्यापारी का कहना है कि गाड़ी में रखे दस लाख रुपए गायब थे जिसके बाद थाने में तहरीर देकर व्यापारी ने कार्रवाई की मांग की है।
Kamyabvya के छात्रों ने नीट परीक्षा में मारी बाजी: 7060655035


























