स्वास्थ्य व जोखिम संचार कम्युनिकेशन संवाद हापुड में










हापुड, सूवि(ehapurnews.com): इंडिया  वाटर फाउंडेशन, नेशनल कॉउन्सिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी  कम्युनिकेशन विभाग विज्ञानं व प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदत परियोजना स्वास्थ्य व जोखिम संचार कम्युनिकेशन कार्यक्रम  चार जनपदों हापुड़, बुलंदशहर, नोएडा व पूर्वी दिल्ली में कार्यान्वित कर रही है।  इस श्रृंखला में पहला  बहुपक्षीय संवाद  7अक्तूबर २०२२ को जनपद हापुड़ के विकास भवन सभागार में किया गया।  इस संवाद की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने की।  संवाद में इंडिया वाटर फाउंडेशन के अध्यक्ष व वर्ल्ड वाटर कॉउन्सिल के गवर्नर डॉ अरविन्द कुमार, भूतपूर्व सदस्य सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड डॉ एस के शर्मा, भूतपूर्व प्रिंसिपल कंज़र्वेटर ऑफ़ फॉरेस्ट्स डॉ दिनेश कुमार त्यागी व इंडिया वाटर फाउंडेशन के मुख्य पदाधिकारी श्वेता त्यागी उपस्थित थे। श्रीमती प्रेरणा सिंह ने अपने अधिकारियों का प्रोत्साहन करते हुए उन्हें इस संवाद में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया व इंडिया वाटर फाउंडेशन का स्वागत करते हुए इस परियोजना की सराहना की।डॉ अरविन्द कुमार ने परियोजना का प्रारूप बताते हुए कहा कि कोई भी परियोजना बिना विभागों के समन्वय के बिना संभव नहीं है।  यह महत्वपूर्ण है की हम सब बैठ पर अंतर्विभागीय चुनौतियों को चिन्हित करे व उनके सुझाव निकाले।  

डॉ शर्मा व डॉ त्यागी ने भी वर्षा जल संचयन, जल स्त्रोत्र कायाकल्प, व एग्रोफोरेस्ट्री के बारे में प्रेसेंटेशन्स दी।  सभी प्रतिभागियों को तीन समूहों में बताया गया और उन्होंने अपने विभागीय व अंतर्विभागीय चुनौतियों व उनके समाधान आपस में चर्चा के माध्यम से किये।  इस परियोजना के दौरान पूरे वर्ष स्कूली छात्रों के साथ गतिविधियां जैसे की चित्रकला प्रतियोगिता, वाद विवाद, मानव श्रृंखला इत्यादि का भी आयोजन किया गया।
इंडिया वाटर फाउंडेशन एक गैर लाभकारी सिविल सोसाइटी है जो एशिया प्रशांत क्षेत्र में जल तथा पर्यावरण सम्बन्धी मुद्दों के बारे में वृद्धित लोक जागरूकता उत्पन्न करने में रत है।  इन मुद्दों का मानव के स्वास्थ्य, आर्थिक वृद्धि तथा लोगों की आजीविका पर उनके प्रभावों के बारे में बताने में भी रत ह।  इंडिया वाटर फाउंडेशन सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने में भी रत है। 








Related Posts

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…

Read more

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार
error: Content is protected !!