हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : त्योहारों के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेनों का किराया महंगा होने से यात्रियों की जेब पर बोझ पड़ रहा है। हापुड़ से लखनऊ जाने के लिए स्पेशल ट्रेनों के एसी कोचों में यात्रियों को 200 से 300 रुपए अधिक खर्च करना पड़ रहा है। हापुड़ से होकर लखनऊ जाने वाली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन में सेकंड एसी का किराया 1,475 रुपए जबकि नौचंदी एक्सप्रेस में सेकंड एसी का किराया 1,035 निर्धारित है। स्पेशल में थर्ड एसी का किराया 1,085 और नौचंदी एक्सप्रेस का किराया 740 रुपए है। स्पेशल ट्रेन में स्लीपर का लखनऊ तक का किराया 402 रुपए है जबकि नौचंदी एक्सप्रेस में स्लीपर का किराया 282 रुपए है।
सीएमआई एचसी मीना का कहना है कि स्पेशल और नियमित ट्रेनों के किराए में अंतर होता है। बता दें कि रेलवे ने हापुड़ स्टेशन पर तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ठहराव दिया है जिसमें आनंद विहार से वाया हापुड़ से लखनऊ होते हुए सहरसा, दिल्ली से वाया हापुड़ से लखनऊ होते हुए छपरा, प्रयागराज से वाया हापुड़ जम्मू तावी से उधमपुर रेलवे स्टेशन तक ट्रेनें शामिल है।
VIDEO: Bridal मेकअप पर 20% छूट, ज्वेलरी FREE: 8218124225

























