हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों की दीवारों पर डॉक्टरों का विवरण लिखने के निर्देश दिए गए हैं। किस समय, किस चिकित्सक की ड्यूटी है, वह किस कक्ष में बैठा है और मोबाइल नंबर क्या है? आदि की जानकारी दीवारों पर लिखनी होगी। सरकारी अस्पताल की दीवारों पर पीले और लाल रंग से यह जानकारी लिखने के निर्देश दिए गए हैं। इसका मकसद है आने वाले मरीजों को भटकना ना पड़े। निदेशक प्रशासन डॉक्टर राजा गणपति आर की ओर से 15 अक्टूबर तक सभी अस्पतालों में वॉल पेंटिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसी दीवार पर यह है ब्यौरा लिखने के निर्देश दिए गए हैं जहां से मरीज आसानी से चिकित्सकों का ब्यौरा देख सकें।
DIAGNOVET: कुत्ते, बिल्ली के अल्ट्रासाउंड, एक्स रे के लिए सम्पर्क करें: 8865800700

























