हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर की एक पंचायती धर्मशाला की भूमि का फर्जी वसीयतनामा तैयार करने के आरोप में पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। मकसूदाबाद दिल्ली के लौकेश कुमार की गढ़मुक्तेश्वर में पंचायती धर्मशाला है। आरोप है कि अमरोहा के हसनपुर कटिया के जय प्रकाश ने चार अन्य के साथ मिलकर धर्मशाला भूमि की फर्जी वसीयत तैयार करा ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010




























