हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में धान के दाम को लेकर बृहस्पतिवार को दर्जनों गांव के किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। किसानों ने नवीन मंडी में पहले तो जमकर हंगामा किया और बाद में मंडी सचिव के आवास में घुस गए। वहां पर गार्ड ने किसानों को रोक लिया और उन्हें आवास से बाहर निकालने की गुहार लगाई जिसके बाद किसानों ने डीएम से मिलने की बात कही और हंगामा जारी रखा ।
बृहस्पतिवार को दर्जनो गांव के सैकड़ों किसान सुबह नवीन मंडी पहुंचे। जहां पर सुबह दस बजे तक भी धान के दाम नहीं खुलने पर किसानों में आक्राेश पनप गया और उन्होंने हंगामा कर दिया। किसानों का आरोप था आढ़ती और व्यापारी की मिलीभगत से धान के दाम हर दिन बदले जा रहे हैं। एक अक्टूबर को धान के दाम चार हजार रुपये थे और बुधवार को धान के दाम 32 सौ रुपये कर दिए गए। ऐसे में मंडी पहुंचने वाले किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों ने कहा कि आढ़ती किसानों के धान को ट्रैक्टर से नीचे उतारकर जमीन पर रखवा लेते हैं और घंटों तक उनकी तौल नहीं करते। वर्षा होने के कारण आढ़ती किसानों की फसल लेने से मना कर देते हैं। ऐसे में किसान कहां जाए? धान की फसल में काफी खर्चा आता है। इतने कम दामों में किसान किसी भी कीमत पर अपनी फसल नहीं देंगे। आढ़ती और व्यापारी की मिलीभगत से किसान परेशान होता है। सुबह से भूखे-प्यासे किसान मंडी में आते हैं और फसल की तौल नहीं होने पर उन्हें भूखे पेट ही घर लौटना पड़ता है। मंडी सचिव के आवास पर किसानों ने नारेबाजी की।
गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में चार प्रकरणों में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की…
Read more


























