हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पद पर भाजपा को चुनौती देने के लिए विपक्षी दलों के नेता एक जुट होकर रणनीति तैयार कर रहे है कि भाजपा प्रत्याशी के सामने एक ही प्रत्याशी उतारा जाए अथवा उस विपक्षी प्रत्याशी को समर्थन दिया जाए, जो भाजपा को पराजित कर सके।
अभी तक भाजपा, कांग्रेस, बसपा, आप, रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशियों के चुनाव मैदान में उतरने के स्वर गूंज रहे है। यदि वोटरों का ध्रुवीकरण विपक्ष के किसी एक प्रत्याशी के पक्ष में गया, तो यह निश्चित रुप से भाजपा के लिए चुनौती भरा होगा।
भाजपा का निकाय चुनाव जीतने के साथ ही मिशन-2024 लक्ष्य है जिसके लिए भाजपा प्रदेश हाई कमान गहराई से मंथन कर ऐसे प्रत्याशी को उतारने की सम्भावनाओं पर विचार कर रही है, जो विपक्षी मतों में सेंध लगा सके। हापुड़ सीट पर बहुजन, मुस्लिम, किसान तथा भाजपा नेताओं की कार्य प्रणाली से नाखुश सवर्ण वोटर नगर पालिका हापुड़ का बहु संख्या मे कर्मचारी, पिछड़ी जाति का वोटर भाजपा ने नाराज दिखाई दे रहा है। निकाय चुनाव पार्टी आधार पर तो लड़ा ही जाता है, परंतु संबंधों के आधार पर भी व्यक्तिगत रुप से इधर से उधर हो जाता है।
हापुड़ में अब घर बैठे मंगवाए कुल्हड़ पिज़्ज़ा: 8979755041


























