हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव सलाई में शुक्रवार को अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई और लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दरअसल गांव सलाई के घुंघराला मार्ग पर जंगल में सड़क किनारे एक शव मिट्टी से सना हुआ मिला। मौके से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी जिन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। जानकारी हासिल होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मिट्टी में सने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और शिनाख्त में जुट गई।


























