👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) जनपद हापुड़ के जिला अध्यक्ष पवन हुड की अगुवाई में किसानों ने मंगलवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम को एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में किसानों ने मांग की है कि एचपीडीए आवासीय योजनाओं में किसानों की जमीन छीनने का प्रयास कर रहा है, इसे रोका जाए। तीन लाख रूपए तक के कैसी कार्ड पर एक रुपए का कीपिंग चार्ज है डॉक्यूमेंट के नाम पर चार्ज वसूला जा रहा है, जो नियम विरुद्ध है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो किसान आंदोलन चलाएंगे।


























