हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सोमवार को संगठन के पदाधिकारियों से ऑनलाइन वार्ता में कहा कि भाजपा की प्राथमिकता निकाय चुनाव आगामी लोकसभा चुनाव जीतना है। इस वार्ता में भाजपा जनपद हापुड़ के जिला अध्यक्ष उमेश राणा, प्रदेश प्रभारी राधामोहन, प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सहित अन्य जिलों के पदाधिकारी भी शामिल हुए संगठन पर वार्ता की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता स्थानीय निकाय चुनाव में परचम फहराना है, उसके बाद लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला व मंडल स्तर पर संगठन में फेरबदल किया जा सकता है। लोकसभा 2024 के चुनाव में प्रदेश की सभी सीटों पर चुनावी किला फतह करना लक्ष्य है। गत चुनाव में 16 लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा पराजित हुई थी जिनमें से उपचुनाव में रामपुर व आजमगढ़ भाजपा ने जीती। अब भाजपा सभी 80 सीटों पर फतह हासिल करने के लिए कार्य योजना पर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी से चुनाव मोर्चे पर डटने का आह्वान किया।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288



























