हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : मेरठ रोड स्थित ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को भारत विकास परिषद युवा शक्ति हापुड़ के द्वारा भारत को जानो नामक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सीनियर विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को इतिहास, पॉलिटिक्स एंड कॉन्स्टिट्यूशन, ज्योग्राफी एंड इकोनामी, साइंस एंड स्पेस रिसर्च, रिलिजन एंड कल्चर, लिटरेचर और भी अन्य कई विषय पर जानकारी दी गई थी जिसके आधार पर यह प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता के दौरान भारत विकास परिषद युवा शक्ति, हापुड़ से मुदित मोहन, अश्वनी गर्ग और चारुल गोयल भी विद्यालय में उपस्थित रहे।
प्रधानाचार्य ने कहा कि हम केवल उच्च स्तर की शिक्षा ही नहीं अपितु बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी के तहत विद्यालय में विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जाते हैं ।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606























