हापुड, सीमन (ehapurnews.com): शिक्षक दिवस के अवसर पर दीवान इंटर कॉलेज, हापुड़ में सेवानिवृत शिक्षक गंगावीर सिंह का विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डा मनोज कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।प्रधानाचार्य डा मनोज कुमार के द्वारा कार्यक्रम में शामिल छात्रों को डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के बारे मे महत्व पूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए उनके कार्यों पर प्रकाश डाला। साथ ही साथ सेवानिवृत साथी गंगावीर सिंह के योगदान की चर्चा की।पूर्व प्रधानाचार्य एवम विद्यालय के उप प्रबंधक ओमप्रकाश गर्ग ने बताया कि गंगवीर सिंह एक कर्मठ एवम निष्ठावान अध्यापक रहे हैं। इसी क्रम में पूर्व प्रधानाचार्य सुबोध कुमार गुप्ता ने भी गंगावीर सिंह को एक सुयोग्य शिक्षक बताते हुए उनके कार्यों पर प्रकाश डाला।उप प्रधानाचार्य डा ऋषि पाल ने बताया कि गंगावीर सिंह ने एक आदर्श शिक्षक के रूप में अपने आपको सुस्थापित किया ।कार्यक्रम का संचालन महेश कुमार वर्मा ने किया।इस अवसर पर सुरेश चंद्रा, डॉ संजीव कुमार,विजय सिंह, डा आशीष शर्मा , राकेश कुमार शर्मा, दीपाली शर्मा,तुषार कौशिक , रीनू तोमर आदि अध्यापक साथियों ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
जैन मिलन की ओर से पर्युषण दशलक्षण महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं























