👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना बाबूगढ़ पुलिस ने एक ऐसे बदमाश को पकड़ा है जो चोरी की बाइक पर अंटी में तमंचा लगाए घूम रहा था। पुलिस ने बताया कि थाना बाबूगढ़ पुलिस वाहन चोरों व गुड़ों की तलाश में चैकिंग कर रही थी कि एक बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किया। बाइक पर फर्जी नम्बर प्लेट लगी थी और बाइक मेरठ से चोरी गई थी। आरोपी की पहचान जनपद गौतमबुद्ध नगर के सैक्टर-62 के प्रिंस उर्फ परमवीर के रुप में की गई है।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER*: 9289923209























