👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 26 अगस्त को हापुड़ आगमन के कार्यक्रम को सफल बनाने का दायित्व पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर से क्षेत्रीय महामंत्री डॉ विकास अग्रवाल को सौंपा गया है.
मुख्यमंत्री की सभा को सफल बनाने के लिए मंगलवार को उन्होंने अन्य भाजपा नेताओं के साथ सभा स्थल का दौरा किया और बैठक आयोजित की. सभा की सफलता के लिए भाजपा के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि जुट गए हैं.


























