हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर 16 अगस्त की सुबह कचहरी के निकट एक मुलजिम की गोलियों से भून कर हुई हत्या के चार आरोपियों को हापुड़ कोतवाली पुलिस व एस.ओ.जी टीम ने धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे, एक पिस्टल, व कारतूस हत्या में प्रयुक्त पल्सर बाइक तथा भागने में प्रयुक्त की गई ब्रेजा कार को बरामद किया है। इस सिलसिले में पुलिस ने दस आरोपियों को चिन्हित किया है।
पकड़े गए आरोपियों में जनपद फरीदाबाद के गांव अड़ंगपुर का सचिन उर्फ सच्चे, सतेंद्र उर्फ भोलू, अमित उर्फ कालू तथा बुढ़ाना का मनीष चंदेला उर्फ मन्ना है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लखनपाल की हत्या की प्लानिंग सतेंद्र उर्फ भोलू ने की थी और हत्यारों को 12 लाख रुपए में हायर किया था जिसमें से ढाई लाख रुपए का भुगतान हो चुका था। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।

























