👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में स्थित बाबूगढ़ बछ्लौता मार्ग का निर्माण सितंबर में शुरू होगा. इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ठेकेदार का चयन कर लिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि सितंबर के महीने से सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा. इससे 20 गांव के 40 हजार ग्रामीणों को सीधा लाभ पहुंचेगा.
करीब 10 किलोमीटर लंबे इस जर्जर मार्ग से होकर गुजरने वाले ग्रामीणों को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में सड़क की मौजूदा चौड़ाई 3.750 मीटर है जिसे बढ़ाकर 5.5 मीटर किया जाएगा. सड़क का निर्माण आधुनिक तरीके से किया जाएगा. इस रास्ते पर बछौता, होशियारपुर गढ़ी, भडंगपुर, नूरपुर आदि ग्रामीणों को लाभ पहुंचेगा.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288























