हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में 500 करोड रुपए से तीन नए बिजलीघर बनेंगे. साथ ही 17 बिजली घरों की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी. व्यवस्था में सुधार के उद्देश्य से ऊर्जा निगम ने यह फैसला लिया है. इसके लिए 500 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया जिसमें 382 नए ट्रांसफार्मर और 17 बिजली घरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी. 142 किलोमीटर विद्युत लाइन अपग्रेड होगी, फॉल्ट से बचने के लिए डॉग कंडक्टर लगेंगे और तीन नए बिजलीघर भी बनेंगे. योजना में तीन नए बिजलीघर प्रस्तावित किए गए हैं जिनके लिए जमीन की तलाश की जा रही है.
हापुड़ डिवीजन के कैली, जसरूपनगर, धीरखेड़ा, मोदीनगर रोड, उबारपुर, किल्होड़ा, सपनावत, पटना मुरादपुर, लालपुर, रामपुर, प्रीत विहार, वझीलपुर बिजली घरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी.
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010























