
दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भीषण हादसा, छोटा हाथी और कैंटर की जोरदार भिड़ंत, एक घंटे तक गाड़ी में फंसे रहे दो लोग।
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर उपेड़ा के पास छोटा हाथी और कैंटर की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि छोटा हाथी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दो लोग अंदर फंस गए।
हादसे के बाद गाड़ी में फंसे दोनों लोग करीब एक घंटे तक जिंदगी और मौत से जूझते रहे। दोनों चीखते-चिल्लाते रहे। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों का रेस्क्यू कर बाहर निकाला।
इसके बाद दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़





























