हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : युवक के प्यार में एक युवती ने अपने हाथों की नस काट ली. इससे पहले युवती ने प्रेमी के साथ जमकर हंगामा किया और अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर हाथ की नस काट ली. सूचना मिलने पर दोनों के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची जिन्होंने युवती को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया.
मामला मेरठ रोड का है जब जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा निवासी प्रेमी युगल मेरठ रोड पर पहुंचा. इस दौरान प्रेमिका प्रेमी से साथ रहने की जिद कर रही थी जबकि युवक उसे घर ले जाने के लिए मना कर रहा था. इसी बीच युवती ने अपने हाथ की नस काट ली. सूचना मिलने पर पुलिस और दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे जिसके बाद युवती को अस्पताल में भर्ती कराया.
SIMS CONGRATULATES 2019 BATCH STUDENTS FOR EXCELLENT RESULT, MD/MS RESULT 100% PASS























