
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिलाधिकारी ने शिव मंदिरों का किया औचक निरीक्षण
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):आगामी श्रावण मास में कांवड़ यात्रा एवं जलाभिषेक के दृष्टिगत शुक्रवार को जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने हापुड जनपद के प्रमुख शिव मंदिरों – [कल्यानेश्वर महादेव मंदिर एवं भूतेश्वर महादेव मंदिर] का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग, भीड़ प्रबंधन, पेयजल, प्रकाश एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए की मंदिरों में शिव भक्तों को किसी भी प्रकार की है असुविधा नहीं होनी चाहिए उसके लिए समय से ही मंदिर में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करना सुनिश्चित करें।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























