हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : राशन की कालाबाजारी रुकने का नाम नहीं ले रही है. इसी बीच गढ़मुक्तेश्वर के एसडीएम विवेक यादव ने मेरठ रोड पर स्थित एक दुकान में छापा मारा जहां एक ट्रक और दुकान में राशन का चावल रखा मिला. एसडीएम विवेक यादव ने ट्रक समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया. साथ ही दुकान को सील कर मामले की जांच गढ़ के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी कमलेश चंद को सौंपी गई है.
गढ़ एसडीएम विवेक यादव को गुरुवार को सूचना मिली कि मेरठ रोड पर मध्य गंग नहर और शाहपुर मोड़ के बीच स्थित एक दुकान पर सरकारी राशन रखा हुआ है. इसके बाद एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा. इस दौरान दुकान में रखे 200 से अधिक प्लास्टिक के चावल से भरे ट्रकों को ट्रक में लादा जा रहा था जिन्हें एसडीएम ने रुकवा दिया. एसडीएम ने जब मंडी शुल्क समेत अन्य दस्तावेज मांगे तो वहां मौजूद दुकान का मालिक गुड्डू और योगेश दस्तावेज नहीं दिखा पाए. एसडीएम ने दोनों दुकानदारों और ट्रक को हिरासत में ले लिया और दुकान को सील कर जांच के आदेश दिए हैं.
पार्टी हॉल बुक करने के लिए कॉल करें: 8979755041























