
मसूरी में बिजली का करंट लगने से 25 वर्षीय मजदूर झुलसा, पिलखुवा स्थित अस्पताल के चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद गाज़ियाबाद के मसूरी के डबारसी गांव में बिजली का करंट लगने से एक 25 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान मदन पुत्र तोताराम निवासी गांव अतरासी, थाना बहजोई, जनपद संभल के रूप में हुई है।
पिलखुवा पुलिस ने बताया कि जानकारी के अनुसार मसूरी से डबारसी गांव की ओर नई विद्युत लाइन बिछाने के लिए पोल लगाने का काम चल रहा था। इसी दौरान बिजली के पोल को सीधा करते समय मदन करंट की चपेट में आ गया। हादसे के बाद उसका सहकर्मी उसे आनन-फानन में पिलखुवा के रामा हॉस्पिटल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस के अनुसार घटनास्थल थाना मसूरी क्षेत्र का है। मसूरी पुलिस को अवगत करा दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
वाहन का बीमा कराने पर पाएं 5% कैशबैक: 9720669699 || #Insurance #Car #Bike #Bus #Truck





























