👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बीमारी से परेशान घर से आत्महत्या के इरादे से निकली महिला को रेलवे लाइन से बचा लिया और परिवार को सौंप दिया। हुआ यह था कि थाना सिम्भावली के अंतर्गत हिम्मतपुर रेलवे फाटक के पास यूपी-112 पीआरवी पर तैनात हैंड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, होम गार्ड राजकुमार शर्मा व चालक जगवीर सिंह को आकर एक वृद्धा ने सूचना दी कि उसकी बेटी बीमार चल रही है और आत्महत्या के इरादे से रेलवे लाइन की ओर जा रही है। इस सूचना पर यूपी-112 पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बीमार महिला को सिखैड़ा रेलवे फाटक से पकड़ लिया और वृद्धा को सौंप दिया। पुलिस के इस नेक कार्य की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है।





























